रेवांचल टाइम्स :- मण्डला जिले की नैनपुर तहसील में अनलॉक होने पर बाजारों में रौनक लौट आई है। मध्य प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार मंडला जिला कलेक्टर के निर्देशों के तहत आज मंगलवार को बाजार खुले तो लोगों ने खरीदारी की। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों ने गिरावट आने से नैनपुर नगर एक बार पुनः अनलॉक हुआ एवं नगर के बाजार में लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। नगर के व्यापारियों ने सतर्कता एवं जागरूकता से आज व्यापार किया दुकान में शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया,
स्वयं एवं ग्राहकों को सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का निवेदन किया गया। एवं मास्क लगाने के लिए व्यापारियों द्वारा जागरूक किया गया।
अनलॉक के पहले दिन प्रशासन का भी विशेष सहयोग नगर को मिला।
स्वयं एसडीएम शिवाली सिंघ नगर की सुरक्षा बनाए रखने के लिए बाजार में गश्त करती नजर आईं,
एवं नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों को लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए।
शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए दुकानों में गोले बनवाऐ गये, एवं लोगों को लगातार मास्क पहनने के लिए निवेदन किया गया
नैनपुर में दिन का कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद मंगलवार को पहले दिन कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई में जुटे नजर आए।
ग्राहक भी अपेक्षा से काफी कम बाजार पहुंचे। कुछ दुकानों पर ही ग्राहकों को खरीदारी करते देखा गया। ज्यादातर व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। नगर में पिछले एक माह से कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद रहीं। अब हालात सुधरे और सक्रिय मामले कम हुऐ तो शासन ने जिले में दिन का कोरोना कर्फ्यू हटा दिया। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाजारों में काफी कम संख्या में ग्राहक पहुंचे। उनमें भी ज्यादातर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने वाले रहे।
गौरतलब है कि जनमानस को अब कोरोना संक्रमण के साथ जीने की आदत बनानी होगी। लेकिन लोगों को इस विचार को दिमाग से निकालना होगा कि सरकार के साथ-साथ कोरोना ने भी उन्हें मुक्ति दे दी है, लोगों को बाजारों में उमड़ती भीड़ का हिस्सा बनने से बचना होगा, शारीरिक दूरी के नियम को रोजाना दिनचर्या में लाना होगा एवं फेस मास्क को चेहरे से दूरी बनाने से बचना होगा एवं सैनिटाइजर का उपयोग लगातार करना होगा।
इन सभी सावधानी से ही हम संक्रमण की चैन को पूरी तरह ध्वस्त कर पाएंगे एवं संक्रमण को पलटने से रोक पाएंगे।
यदि लोग कोरोना नियमों की अनदेखी करेंगे तो यह लापरवाही नगर के लिए तीसरी लहर के खतरे का सबब बन जाएगी। संक्रमण के इस भयावह रूप से सभी बखूबी वाकिफ हैं। खतरा किस कदर बढ़ सकता है, इसका प्रमाण पिछले कुछ दिन में बढ़ते संक्रमित मामले और लोगों की मौत से हमने महसूस किया है।
नगर प्रशासन कोरोना मुक्त नैनपुर के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है एवं प्रशासन काफी हद तक सफल भी रहा है , लेकिन पिछले कुछ दिनों में संक्रमित मामलों में काफी हद तक गिरावट आ चुकी है अचानक मामले ना बढे़ जिसके लिए नगर प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि नैनपुर नगर के नागरिक सुरक्षित रहें। शारीरिक दूरी के नियम की पालना के लिए जरूरी है कि बाजारों में भीड़ कम हो, इसके लिए दुकानदारों तथा ग्राहकों को खुद भी ध्यान रखना होगा।
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट
Tuesday, June 1, 2021
Home
corona
corona effect
corona positive
corona-news
corona-update
Top
मंडला नैनपुर में बाजार खुलने पर लौटी रौनक, व्यापारी और ग्राहक दिखे जागरूक, सजग रहा प्रशासन
मंडला नैनपुर में बाजार खुलने पर लौटी रौनक, व्यापारी और ग्राहक दिखे जागरूक, सजग रहा प्रशासन
Tags
# corona
# corona effect
# corona positive
# corona-news
# corona-update
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
corona,
corona effect,
corona positive,
corona-news,
corona-update,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment