रेवांचल टाईम्स - सिवनी शहर में 50 वर्षों तक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षक के रूप में शिक्षा का प्रचार प्रसार करते रहे एवं शहर में डी पी चतुर्वेदी महाविद्यालय, डी पी चतुर्वेदी विधि महाविद्यालय सिवनी,एस एस चतुर्वेदी महाविद्यालय सिवनी,श्री राम आदर्श विद्यालय, डी पी सी रोल मॉडल स्कूल के माध्यम से शिक्षा का प्रसार किया। बच्चों को शिक्षित करने का एवं अच्छी प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य के साथ आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, कुशल संगीतकार, अच्छे साहित्यकार भी रहे हैं। आप दिल्ली के युवा उत्कर्ष साहित्य मंच रजिस्टर्ड संस्था जिसकी ख्याति देश विदेश में है, के संरक्षक रहे हैं । आपको उक्त संस्था ने लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है। आप गीता रामायण, वेदों के प्रकाण्ड पंडित रहे हैं
शिक्षा एवं साहित्य के रुप में आपका नाम शहर में सम्मान से लिया जाता रहा है ।
आपके देवलोक गमन से शहर एवं क्षेत्र को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

No comments:
Post a Comment