BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दर्दनाक हादसा: हाइवे पर पेड़ से टकराई कार, चार की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 3, 2021

दर्दनाक हादसा: हाइवे पर पेड़ से टकराई कार, चार की मौत



भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के रातीगढ़ थाना क्षेत्र (Ratigarh Police Station Area) में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में खुशहाल, जगदीश, तुलसीराम और विनोद वंशकार मौत हो गई। चारों मृतक बेरखेड़ी गांव से रिश्तेदारी में सीहोर जा रहे थे। पुलिस ने पीएम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सुपुर्द कर दिए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार तुलसीराम कुशवाह चला रहा था।


इस संबंध में रातीबढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक सुदेश तिवारी का कहना है कि हादसा बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हुआ जब रातीबढ़ के पास बरखेड़ी खुर्द गांव के रहने वाले लोग कार से सीहोर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिससे उसका ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

No comments:

Post a Comment