रेवांचल टाईम्स :- आज पूरा देश कोरोना संक्रमण की चपटे में कोरोना संक्रमण के कारण हर आदमी का बुरा हाल पर इतना सब होने के बाद भी लोग कोरोना जैसी महामारी नही डर रहे न ही मास्क और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे वही वर्तमान में बिंझिया चौक पर कृषि बीज भंडार पर होने वाली भीड़ का नजारा देखते ही बनता है दुकान के व्यापारी अनलॉक के बाद से बाजार में एकाएक होने वाली ग्राहकों की भीड़ को देखकर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बनाए गए हुए सारे नियमों को भूल गए हैं दुकानों में होने वाली भीड़ के बाद भी दुकानदारों को शासन और प्रशासन के बनाए हुए नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है ऐसे ही नियमों का उल्लंघन करते हुए आज हमारे मंडला रिपोर्टर ने एक कृषि बीज केंद्र पर पहुंचे जहां पर होने वाली भीड़ का नजारा उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया। जहाँ पर दुकान में किस कदर भीड़ लगी हुई है।
वही दुकान संचालक की लापरवाही के चलते फिर से कोरोना महामारी का सामना लोगो को करना पड़ सकता है।
रेवांचल टाईम्स से दीप्ति कौर की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment