BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने बच्चों के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 15, 2021

कलेक्टर ने बच्चों के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

 



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के मद्देनजर तन्खा मेमोरियल स्कूल में बच्चों के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने सेंटर में बच्चों के लिए सभी जरूरी इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली।


मण्डला 15 जून 2021

उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके मनोरंजन से संबंधित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। श्रीमती सिंह ने सेंटर में बच्चों के परिजनों के लिए बनाई गई अलग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह को बच्चों के लिए स्वास्थ्य, जरूरी उपकरण एवं दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं से संतोष जताया तथा शिक्षा तथा महिला बाल विकास विभाग की सराहना की।

श्रीमती सिंह ने कोविड केयर सेंटर में 3 पहिया एम्बूलेंस के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एम्बूलेंस के संचालन के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, जिला कोविड प्रभारी सुनील यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी श्री झारिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, डीपीसी श्री वर्मा, एपीसी उपाध्याय, श्री दुबे, संजय तिवारी, रोटरी क्लब के सदस्य, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक तथा संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment