BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 15, 2021

मण्डला: कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी कोविड वैक्सीनेशन में प्रगति लाने के लिए लगाई गई है वे सभी अपने क्षेत्र की पंचायतों में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। 




मण्डला 15 जून 2021
 


उन्होंने सभी शासकीय अधिकारियों एवं उनके कार्यालय में कार्यरत् सभी कर्मचारियों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने जिले में बारिश के मद्देनजर मलेरिया के प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अमला सर्दी, बुखार के मामले में मलेरिया जांच भी सुनिश्चित करें। उन्होंने ईईपीएचई से जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश के मद्देनजर पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन कराएं। सभी फील्ड अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान कोविड वैक्सीनेशन, पीडीएस, टीएचआर वितरण तथा नियमित टीकाकरण के संबंध में भी निरीक्षण करेंगे। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल कल्याण योजना के चिन्हित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिन्हित प्रकरणों में लाभ देना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार कोविड से प्रभावित बच्चों के लिए आयुष्मान कार्ड, जरूरी प्रमाण पत्र एवं अन्य पात्रताएं भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में कुपोषण की स्थिति तथा सेम-फ्री मंडला अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संभावित कोविड संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं कुपोषण की निगरानी करें। श्रीमती सिंह ने जिला कोषालय अधिकारी से कोविड मृत्यु के अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के जिला अधिकारी कोविड अनुकंपा नियुक्ति एवं अनुग्रह सहायता राशि के प्रकरणों की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर 21 जून के पहले कलेक्टर कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने शासकीय कर्मचारी के कोविड संक्रमित होने पर उन्हें दी जाने वाली शासकीय सहायता के प्रकरणों की जानकारी भी ली।

श्रीमती सिंह ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि अंकुर कार्यक्रम के तहत् विशेष अवसरों पर भी वृक्षारोपण की व्यवस्था बनाएं। इसी प्रकार उन्होंने बैगा सर्वे की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने ईईपीआईयू से ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने सभी सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि बारिश के पूर्व नालियों की साफ-सफाई पूर्ण करें। उन्होंने डीडीए एग्रीकल्चर को यूरिया एवं बीज के पर्याप्त भंडारण तथा विक्रय से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की अन्य योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का भी निराकरण करें।

No comments:

Post a Comment