BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दूल्‍हे ने सबके सामने पकड़ा दुल्‍हन का हाथ और करने लगा ऐसी जिद, दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, June 7, 2021

दूल्‍हे ने सबके सामने पकड़ा दुल्‍हन का हाथ और करने लगा ऐसी जिद, दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार



उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में डीजे पर दुल्हन के डांस नहीं करने पर दूल्हे ने हंगामा खड़ा कर दिया। नशे में धुत दूल्हे ने डांस करने की जिद की और धक्का दे दिया। दूल्हे की यह हरकत देख नाराज दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। दुल्हन के ऐसा कहने से वहां हंगामा मच गया। मारपीट तक हो गई। इस बीच सभी बराती भाग निकले। घरातियों ने दूल्हे व उसके घर वालों को बंधक बना लिया। पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत भी बेनतीजा रही। आखिर में दूल्हे के पिता को कन्या पक्ष को पैसे लौटाने पड़े।

प्रतापगढ़ जिले मानधाता थाना क्षेत्र में टिकरी गांव निवासी समर बहादुर वर्मा की बेटी सुनीता वर्मा की शादी इसी थाना क्षेत्र में अहिना गांव निवासी रावेंद्र वर्मा पुत्र बुद्धू वर्मा से तय थी। शनिवार रात करीब पौने नौ बजे बरात आई। नाश्ते के दौरान दूल्हे के भाई यशराज ने कारीगर के चेहरे पर चाट फेंक दिया। कहासुनी हुई तो किसी तरह संभाला गया। रात करीब 11 बजे जयमाल के स्टेज पर दुल्हन का भाई आकाश फर्राटा पंखा लगाने लगा तो दूल्हे ने पंखे पर लात मार दी। पंखा सहित आकाश गिर गया। इस पर फिर विवाद हुआ।

वर पक्ष की हरकतें तब भी नहीं थमीं। जयमाल के बाद फोटो सेशन में भी दूल्हे का बड़ा भाई यशराज अमर्यादित तरीके से फोटो खिंचवाने लगा। इसका भी दुल्हन ने विरोध किया। हद तब हो गई जब दुल्हन स्टेज से उतरने लगी तो दूल्हे ने उसे पकड़ लिया और डीजे फ्लोर पर डांस करने की जिद करने लगा। पहले ही हरकतों से आजिज दुल्हन ने इंकार किया तो दूल्हे ने धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ी। इससे कन्या पक्ष के लोग बिफर पड़े।

दुल्हन ने दूल्हे पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। घरातियों ने मार पीटकर बरातियों को भगा दिया और दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा, उसकी बहन, भाई, पिता और बारातियों को बंधक बना लिया। 13 घंटे से दूल्हा और उसके परिजन लड़कीवालों के कब्जे में रहे। वे शादी में आए पांच लाख रुपये खर्च देने के बाद ही उन सभी को रिहा करने बात कही। रातभर पंचायत चलती रही। डायल 112 पुलिस आकर कुछ देर में लौट गई। रविवार सुबह मानधाता थाने के दारोगा दयाल दास पहुंचे। फिर पंचायत चली, लेकिन हल नहीं निकला। दोपहर में दूल्हे के पिता ने चार लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये कीमती जेवर लौटाए तब जाकर सभी को मुक्ति मिली।

No comments:

Post a Comment