रेवांचल टाइम्स -आदिवासी बाहुल्य एवं सुदूर स्थित क्षेत्र मुख्यालय मवई से जुड़े हुए छोटे बड़े ग्रामों में ग्राम पंचायत के माध्यम से लोगों को काम मिल रहा है ।लोग अपने अपने पंचायत क्षेत्रों में काम में लगे हुए हैं जिससे उन्हें जीने का सहारा मिल गया है
लॉक डाउन की अवधि में लोगों का जीवन बड़ी ही मुश्किल से गुजरा ।सिर्फ 1 सप्ताह के लिए तेंदूपत्ता वनोपज की खरीदी की गई 'जिससे थोड़ा आसरा तो मिला प्राप्त जानकारी के आधार पर मवई जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही मूलक एवं रोजगार मूलक कार्य संपन्न हो रहे हैं मुख्य रूप से चेक डैम ''तालाब उन्नयन , नाला विस्तार /नाला सफाई ' 'मेड बंधान जैसे अनेक कार्य हो रहे हैं ।
रेवांचल टाइम्स -मवई से मदन चक्रवर्ती की खबर |

No comments:
Post a Comment