BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड पीड़ितों के लिए अमेरिका के डॉक्टरों का नि:शुल्क परामर्श....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, June 7, 2021

कोविड पीड़ितों के लिए अमेरिका के डॉक्टरों का नि:शुल्क परामर्श.......



रेवांचल टाईम्स - गरीब दलित शोषितों आदिवासी किसान युवा बेरोजगारों  सहित हर एक नागरिको की जनसमस्याओं को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आबाज बुलन्द करने वाला संगठन ने आज एक साल पूरे कर लिए है। जिसकी बार्षिक बर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आज देश भर के साथियों  की आँन लाइन जूम मीटिंग कर शुभकामनाएं बधाई प्रेषित करते हुए कई प्रस्ताव रखे व उन पर आने वाले समय मे कार्य करने की रूपरेखा तैयार की गई।

          प्रमुख प्रस्तावों में बहुजन संवाद के जिला स्तर पर कार्यालय खोले जाने व लोगों की अधिक से अधिक समस्याओं को सुलझाने जनजाग्रति लाने,व बिखरे हुए समान विचारधारा के आर्गेनाइजेशन को एक पटल में साथ मिलकर काम करने पूरी ताकत से मोटीवेट करने का प्रस्ताव पारित किया गया । जिसमें बहुजन संवाद के प्रमुख क्रांतिकारी समाजसेवी नेताओं  समाजवादी डॉ सुनीलम, लता प्रतिमा मधुकर,लोक संघर्ष मोर्चा महाराष्ट्र गुजरात की किसान नेता प्रतिभा ताई सिन्धे, अधिवक्ता आराधना भार्गव जनता का आईना से शकील भाई मुबई से गुड्डी जी  केरला से जुनैद खैपानी ,पुणे से निशा पॉरचे मुलताई से अधिवक्ता कुलदीप पहारे, भगवत परिहार , मंदसौर से दिलीप पाटीदार सहित देशभर के समाजसेवी किसान नेताओ अभिनय श्रीवास,सविता सिन्धे,हीरालाल गोहिया,रामस्वरूप मंत्री जी,श्रीराम सेन, प्रशांत सोनोने कालूराम चाडार जवर सिंह,राजेश बैरागी,तुलाराम अध्या मुकेश डोंगरा,पंखुरी किरण प्रकाश सहित सिवनी जिले के प्रमुख साथियों डॉ राजकुमार सनोडिया ,महेंद्र बघेल,राजेश पटेल व अन्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधान में विचार व सुझाव रखे।

             गांधीवादी,डॉ भीमराव अंबेडकर, लोहिया, जयप्रकाश नारायण जैसे महापुरुषों की एक विचारधारा को मानने वाले बिखरे हुए संगठनों लोगों को जोड़ने वाला एक मंच है ।जो देश मे चल रही विभिन्न गतिविधियों में आम नागरिकों को निष्पक्ष अपनी बात रखने का सोशल मीडिया के माध्यम से मंच प्रदान करता है। समय के साथ मुद्दे बदलते रहते है ओर आमजन की जनकल्याणकारी योजनाओं  राजनीतिक परिदृश्य में घटने वाली देशव्यापी घटनाओं पर अपनी आबाज बुलन्द किये हुए है।


बहुजन संवाद की प्रमुख सदस्य किसान संघर्ष समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता आराधना भार्गव ने अपने उद्व्वोधान में बताया कि कोविड पीड़ित ऐसे भारतीय नागरिक जो कोविड इलाज के लिए अमेरिका के डॉक्टरों का नि:शुल्क परामर्श ऑनलाइन चाहते है उनके लिए संगठन के सहयोग से अमेरिका के उत्तम डॉक्टरों की टीम परामर्श देने का काम कर रही है जिससे कइयो सैकड़ो मरीजों को लाभ हुआ है यदि आप ऐसे किसी मरीज को आवश्यक परामर्श दिलवाना चाहते है तो मोबाइल नंबर   9425146991           पर निः संकोच सम्पर्क करें।


सिवनी से अखिलेश बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment