रेवांचल टाइम्स :- मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के पोशाक ग्राम ताराम टोला में यह हादसा हो गया मौके पर ही एक की मौत हो गयी है।
यह हादसा रात्रि लगभग 9 से10 बजे के बीच हुआ। ड्रावर फारार होना बताया जा रहा है। ग्राम पंचायत उमारिया पोषक ग्राम तारामटोला में रेत से भरा हुआ टेक्टर पलटने से एक की मौके पर मौत हो गई है। मृतक लेवर उमाशंकर यादव नन्ही मोहगांव का बताया जा रहा है।
लेकिन ड्राइवर का कोई पता नहीं चल पाया है ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
मालिक मोहनिया पटपरा डेलन सिंह नंदा बताए जा रहे हैं। जो कि बगैर रॉयल्टी के रेत मोहनिया पटपरा से ग्रामीण क्षेत्रों में ले जा रहा था।
100 डायल को सूचना मिलते ही मोहगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए मृतक को मोहगांव अस्पताल पहुंचाया गया है।
✒️ रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️



No comments:
Post a Comment