BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला के बम्हनी नैनपुर बिछिया रामनगर घुघरी में धड़ल्ले से चल रहा सट्टे का कारोबार, पुलिस फेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, June 21, 2021

मंडला के बम्हनी नैनपुर बिछिया रामनगर घुघरी में धड़ल्ले से चल रहा सट्टे का कारोबार, पुलिस फेल


रेवांचल टाइम्स :- मंडला जिले में इन दिनों सट्टा जुआ अबैध रेत माफियाओं की भर मार है और विभाग के जिम्मेदार लोग हाथ में हाथ धरे बैठे हुए या कहे कि जानकारी सब है पर गाँधी जी सब पर भारी है मंडला जिले में लोकल में ओर आसपास के गाँवो में इन दिनों बड़े ही ज़ोरशोर सट्टा का चलन चल रहा चाहे वह बम्हनी बंजर, हो भुआ बिछिया, घुघरी, रामनगर, महाराजपुर, निवास, नैनपुर ऐसी कोई भी जगह नही बची है 



जहाँ सट्टा का चलन न हो वही बम्हनी बंजर में बस स्टेंड, थाने के पीछे नगर पंचायत के पास जगह जगह सट्टा चल रहा वही बात करे नैनपुर नगर की तो इन दिनों सट्टे का अवैध कारोबार जोर शोर से चल रहा है। एक रुपए को अस्सी रुपया बनाने के चक्कर में खासकर युवा वर्ग अधिक बर्बाद हो रहे हैं। सट्टे के इस खेल को बढ़ावा देने के लिए सटोरी ग्राहकों को मुफ्त में स्कीम देखने सट्टे नंबर वाले चार्ट उपलब्ध करा रहे हैं। इसका गुणा भाग कर ग्राहक सट्टे की चपेट में बुरी तरह से फंस कर पैसा इस अवैध कारोबार में गंवा रहा है।


नगर में बुधवारी बाजार, बांसुरी वादन चौक, बस स्टैंड, सिवनी फाटक के5 पास, सुजीत लाज के सामने, सब्जी मार्केट स्थित पांन ठेलो में, वार्ड नंबर 4 उमरिया रहवासी इलाके के बीच स्थित पांन ठेले में, निवारी विद्युत विभाग के सामने पान ठेले में, एवं चौक चौराहे में स्थित कई नाई व पान दुकानों में सट्टे लिखवाने वालों की भीड़ देखी जा सकती है। खाईवालों के चक्रव्यूह में लोग इस कदर फंस चुके हैं की इससे उबर नहींं पा रहे हैं। नगर में 1- 2 नही बल्कि कई खाईवाल सट्टा संचालित कर रहे हैं। 

पुलिस और खाईवालों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार नगर सहित आस पास के अंचल में पुरी तरह से चरम पर है। खाईवालों ने भी गांव व नगर में अपना-अपना जोन बंटा हुआ है। एक दूसरे के जोन में कोई दखल नहीं देता है।


नैनपुर में नशा और सट्टा खुलेआम चलते रहता है। जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासन  की लापरवाही के चलते शहर में नशा और सट्टे का अवैध कारोबार बंद नहीं हो पाया है। सट्टे का चलता अवैध कारोबार नैनपुर की गलियों में आज भी धड़ल्ले से चलते जा रहा हैं परंतु पुलिस भी इन पर लगाम लगाने में नाकाम नजर आ रही है। सट्टा व नशाखोरी की लत तेजी से अपने पैर पसार रही है। इसकी गिरफ्त में युवा पीढ़ी भी आ रही है। इससे युवाओं का भविष्य भी संकट में आ रहा है। दूसरी तरफ नशीले पदार्थो की बिक्री करने वाले और सट्टा चलाने वालों की चांदी हो रही है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही  एवं कार्रवाई ना करने की वजह से शहर के बड़े खाईवाल व सटोरियों नगर की लगभग प्रत्येक गलियों में सट्टे का कारोबार फैला रखा है। नैनपुर में आए दिन सट्टे का करोबार जोरो से चलते जा रहा है। शहर में सट्टे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। शहर के साथ-साथ गांवों में भी सट्टे का कारोबार सफेदपोश नेताओं और आस-पास लोगों की मदद से तेजी से फैल रहा है। लोग बेख़ौफ़ होकर अपने काले धंधे का संचालन कर रहे हैं। शहर के कई क्षेत्रों में सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसके चलते युवा वर्ग बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो पूरा मामला जान कर भी स्थानीय पुलिस मौन धारण किये हुए है।


सट्टे का खेल एक नशे की तरह ही होता हैं, पहले लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं फिर बाद में अपनी गाढ़ी कमाई को दोगुना करने के लालच में फंसकर धीरे-धीरे सब कुछ गंवा बैठते हैं। पुलिस इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, कार्रवाई न होने की वजह से इस गोरखधंधे पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। और अवैध कारोबार में लिप्त गिरोह के लोगों के हौंसले बुलंद हैं।


शहर में लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से सट्टा-बाजार गर्म हो गया है। इस कारोबार में कई सफेदपोश लोग भी शामिल हैं। जो कहने के लिए शहर मे धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए है संगठन के पद पर भी विराजमान हैं। एवं नगर के व्यापारी हैं, लेकिन उनका असली काम सट्टे का ही है। जिनके बारे में पुलिस प्रशासन को पूरी जानकारी है। लेकिन ना जाने क्यों इन पर पुलिसिया चाबुक आज तक नहीं चल पाया। ना जाने क्या वजह है और किसी दबाव के चलते पुलिस प्रशासन इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है ऐसा ना करने की वजह से नैनपुर पुलिस की मिलीभगत साफ दिखाई दे रही है एवं पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है।

No comments:

Post a Comment