रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बाहुल्य जिले डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले विकास खंड करंजिया थाना करंजिया क्षेत्र केरा टोला मे 21 साल की युवती पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवती को देखा गया युवती को खेत से उठाकर डायल 100 की मदद से पहले अस्पताल लाकर भर्ती किया गया हालत बिगड़ने पर युवती को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया परिवार वालों ने युवती के प्रेमी पर शंका जाहिर की है करंजिया पुलिस संबंधित युवक की तलाश में जुट गई है जानकारी के अनुसार करंजिया थाना क्षेत्र के केरा टोला गांव की युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में गांव से दूर एक खेत में मिली युवती के चचेरे भाई की माने तो उसका विभाग 11 जून को मंडला जिले में होना था जिसका मंडप कार्यक्रम 9 जून को घर केरा टोला मैं था बताया गया कि युवती के चाचा की मौत होने से रविवार को घर में दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था बताया गया कि युवती का प्रेम प्रसंग कुछ महीनों से गांव के ही धनीराम नामक युवक से होना सामने आया इस पर युवती के परिवार ने आपत्ति भी जताई थी युवती का इलाज करने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि युवती के गले में धारदार हथियार से गहरे घाव लगे हैं प्रारंभिक इलाज किया जा रहा है इसके बाद भी हालत गंभीर है जिससे उसे जबलपुर रेफर किया गया इस संबंध में एसडीओपी डिंडोरी रवि प्रकाश कोल ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है...
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment