रे़वांचल टाइम्स :- लॉकडाउन के चलते जिले में सड़क हादसे में काफी कमी देखने को मिल रही थी। लेकिन जिले में अनलॉक होते ही सड़क हादसे हैं कि, रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते कुछ दिनों में मंडला जिले में सड़क हादसों में इजाफा हुआ है।
सड़क हादसों की मुख्य वजह है वाहनों की तेज रफ्तार हाईवे में सीधी सड़क के चलते बड़े वाहनों की गति में काफी तेजी देखने को मिलती है। सड़क परिवहन कार्यालय द्वारा सड़कों पर स्पीड साइन बोर्ड भी लगाए जाते हैं। लेकिन इन स्पीड साइन बोर्ड का कोई खास असर तेज वाहनों की गति को रोकने के लिए दिखाई नहीं देता।
मंडला जिले में पिछले कुछ दिनों में भीषण हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
नैनपुर थाना अंतर्गत पिंडरई - मंडला मार्ग पर चिचौली तिराहा में कल लगभग 11 बजे ट्रक एवं बाइक की भीषण टक्कर हो गई। बाइक में एक युवक और 2 महिलाएं सवार थीं।
जिसकी जानकारी 100 डायल को दी गई जहां घटना स्थल पर 1 युवक की मौत हो गई। 2 घायल महिलाओं को 100 डायल की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
एवम घायल महिला का इलाज जारी है। नैनपुर पुलिस द्वारा मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया गया एवं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया एवम अग्रिम जांच की जा रही है।
इन दिनों जिले में लगातार दुर्घटनाएं की खबरें मिल रही हैं वही मंडला पिंडरई मार्ग में चिचोली चौराहे पर सांकेतिक बोर्ड ना लगने एवं स्पीड ब्रेकर ना होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष है,
कोयतोड़ गोंडवाना महासभा के ब्लॉक संरक्षक सुरेंद्र सिंह सिरसाम ने बताया कि यह समस्या यदि दूर नहीं की जाएगी तो चिचोली चौराहे पर सभी ग्रामीणों के द्वारा मार्ग बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment