BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुंबई में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल, एक दिन में 1377 केस, दिल्ली में आज फिर हाई लेवल मीटिंग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 29, 2021

मुंबई में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल, एक दिन में 1377 केस, दिल्ली में आज फिर हाई लेवल मीटिंग



मुंबई : महाराष्‍ट्र के महानगर मुंबई में कोरोना के मामलों की संख्‍या में आई 'तेजी' से फिर चिंता बढ़ा दी है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1377 नए मामले दर्ज हुए, सोमवार की तुलना में केसों में करीब 70 फीसदी की बढ़त हुई है जो कि चिंता का कारण है. महाराष्‍ट्र की बात करें तो राज्‍य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2172 केस दर्ज हुए हैं, इस अवधि में राज्‍य में 22 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है. राज्‍य में कोरोना केस मृत्‍यु दर (fatality rate) 2.12% है. राज्‍य में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कोई केस पिछले 24 घंटों में दर्ज नहीं हुआ है.


इस बीच, देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 6,358 नए केस दर्ज किए गए हैं. ये मामले सोमवार की तुलना में 2.6 फीसदी कम हैं. इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34,799,691 हो गई है. वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या अभी 75,456 है. वहीं, 6,450 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुई है, इसके बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या 3,42,43,945 हो गई है. रिकवरी रेट 98.40 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है.

No comments:

Post a Comment