BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
BJP के इस नेता का 'अजीबोगरीब' वादा..... BJP को एक करोड़ वोट दें, हम 50 रुपए में शराब मुहैया कराएंगे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 29, 2021

BJP के इस नेता का 'अजीबोगरीब' वादा..... BJP को एक करोड़ वोट दें, हम 50 रुपए में शराब मुहैया कराएंगे...



रेवांचल टाईम्स:तमाम राजनीतिक दल के नेता भी अजब-गजब बयान देते रहते हैं जिससे बाद में उनकी खूब किरकिरी होती है. ऐसे ही एक वादा किया है आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने. उन्होंने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए एक ऐसा वादा किया है कि जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी. उन्होंने प्रदेश के लोगों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट देने की अपील तो की है, इसके साथ एक अजीब वादा भी कर दिया है. दरअसल, मंगलवार को विजयवाड़ा में उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “भाजपा को एक करोड़ वोट दीजिए, हम सिर्फ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे. वो यहीं नहीं रूके, इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे.”

आंध्र प्रदेश में लागू है नई शराब नीति

अब उनके इस बयान पर राजनीति गरमा सकती है. बता दें कि इस साल मई महीने में सीएम जगनमोहन रेड्डी ने प्रदेश में नई शराब नीति की घोषणा की थी. इससे पहले 2019 के विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का वादा किया था. मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने उस वक्त कहा था कि वह 2024 में आंध्र प्रदेश को ड्राय स्टेट बनाएंगे. पिछले अक्टूबर में, राज्य सरकार ने सभी शराब की दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए थे

इसके बाद आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार ने धीरे-धीरे शराब की दुकानों की संख्या 4,380 से घटाकर 2,934 कर दी और 43,000 दुकानों को बंद भी कर दिया, जिन्हें बेल्ट शॉप कहा जाता है. इसकी वज़ह से शराब की कीमतों मं 75 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई. सरकार ने किसी भी साइज़ की शराब तीन बोतल तक की सीमा प्रति व्यक्ति तय की है.

No comments:

Post a Comment