रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- मध्यप्रदेश में काबिज भाजपा की पन्द्रह साल पुरानी सरकार से क्या मित्र यह अहम प्रश्न आम मतदाताओं के जहन में कौंध रहा है विकास पुरुष कहलाने वाले सांसद घोषणावीर आश्वासन मंत्री कहलाने वाले लोक प्रिय मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा नैनपुर को अनदेखा कर सारा विकास तरक्की उन्नति छीन ली गई है । नगर के 70 वर्षों से अपना व्यापार कर रहे फुटकर थोक व्यापारी अपनी दूकानों के स्थाई अस्थाई पटटा प्राप्त करने दर दर की ठोकर खाते आ रहे है । इन व्यापारियों पर आये दिन तानाशाही अधिकारियो का चाबुक चलता आ रहा है । चाहे जब अतिक्रमण की गाज इन व्यापारी भाईयो पर गिरती है । व्यापारियों को अपना व्यापार कर भरण पोषण करने 10-15 फुट की दूकाने नही मिल पा रही है । नगर को मिलना वाला केन्द्रीय विद्यालय विकास पुरुष फग्गन सिंह कुलस्ते के खुले षडयंत्र से पदमी में प्रारम्भ कर दिया गया । आप सांसद महोदय के द्वारा लगातार आश्वासन देकर नैनपुर को केन्द्रीय विद्यालय की सौगात देने सुनहरा सपना दिखाते पडोसी विकास खण्ड लखनादौन मुख्यालय में केन्द्रीय विद्यालय की सौगात प्रदान की गई है । छल , कपट, छलावा, कर लालीपाप दिखाने वाले सांसदनी स्वयं नैनपुर वासियों को खुले मंच से बताये कि उनके कार्यकाल में नगर को क्या क्या दिया गया नैनपुर विधानसभा को विलोपित कर सीधे मण्डला में सम्मलित कर नगर का विनाश प्रारम्भ करने में भी भा.ज.पा. सांसद विधायक की अहम भूमिका रही है । मुख्यमंत्री जी की सौ विस्तरीय चिकित्सालय निमार्ण की घोषणा वीर आश्वासन मंत्री के नाम से परिचित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान का गत 15 वर्षों के अन्तरकाल में सिर्फ जन आर्शीवाद रेली या नगरपालिका निर्वाचन के अलावा नगर में प्रवेश न करना नगर की जनता जनार्दन के साथ धोखा , साबित कर रहा है । यही हाल जिले के प्रभारी मंत्री संजय पाठकनी का है जो नगर के मतदाताओं से कोई सरोकार न रख सिर्फ चुनाव के समय अपने दर्शन देकर मतदाताओं को उपकृत करते हैं । जिले में एक लोक सभा सांसद एवं एक राज्यसभा सांसद के बाबजूद भी नैनपुर की मांग जिला का दर्जा दिलाने 10 वर्षों से हासिय में पड़ी हुई है अपने स्वार्थ व भृष्टाचार में आंकट डूबे नेता जनप्रतिनिधियों को नगर क्षेत्र के मतदाताओं से कोई सरोकार न होना अब पीडादायक सिद्ध होने लगा है । विधानसभा की रणभेरी बनते ही नेताओ की दौड़ मतदाताओं को रिझाने प्रारम्भ होती आ रही है । इन नेताओ विधायक प्रत्याशियों ने नैनपुर आदिवासी क्षेत्र को विकास के नाम पर क्या दिया । इसका कोई जवाब देने तैयार नहीं है । रेल विभाग का गेज परिवर्तन कार्य धीमी गति से चल रहा है न जाने इस क्षेत्र के लोगो को ब्राझो रेल की सुविधा का लाभ चारो दिसाओं के लिये कब मिल पावेगी। वर्ष 1984 की रेल दुर्घटना के बाद रेल मण्डल कार्यालय की घोषणा 34 साल के बाद भी पूरी नहीं हो पाई फिर नेताओं का विकास पुरुष बताना कैसे स्वीकार हो सकता है । दस वर्षों से जीर्णशीर्ण थावर नदी के पुल का निमार्ण करने लोगों की मांग दोहराई जा रही है । नैनपुर से वन विकास निगम , थॉवर परियोजना का डिवीजन कार्यालय , पी.एच.ई. आफिस , आर.ई.एस. कार्यालय एवं भूमि विकास बैंक शाखा को मण्डला में सम्मलित कर दिया जाना नगर के युवाओं के लिये घातक सिद्ध हो रहा है ।
नैनपुर राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment