मण्डला 28 दिसम्बर 2021
जिला शिक्षा अधिकारी व डीपीसी
समग्र शिक्षा अभियान ने बताया कि नवीन शिक्षा नीति 2020 में कौशल विकास एवं व्यवसाय
प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने प्रदेश से चयनित जिले के 3 विद्यालय शासकीय कन्या उमावि बम्ह्नी बंजर, शास. उत्कृष्ट उमावि
बीजाडांडी एवं शास. उमावि मोहगांव को व्यवसायिक शिक्षा के पायलट प्रोजेक्ट अंतर्गत
’स्किल हब’ के रूप में विकसित किया जा
रहा है। ’स्किल-हब
प्रशिक्षण’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का ही भाग है। यह प्रशिक्षण विद्यालय समय के पश्चात
विद्यालय में अध्यापन करने वाले विद्यार्थियों के अतिरिक्त स्कूल ना जाने वाले
बाहरी बच्चों के लिए आयोजित किया जाएगा।
मुकेश पाण्डेय एपीसी जिला परियोजना
समन्वयक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान जिला मण्डला ने बताया
कि योजना का उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं को साझा करना है। 15 से 29 आयु वर्ग के स्कूल छोड़ने
वाले बच्चे (ड्रापआऊट) युवाओं के कौशल प्रशिक्षण आवश्यकता को पूरा करना और कुशल
जनशक्ति तैयार करना है। स्किलहब राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के तहत नौकरी की
आवश्यकताओं के आधार पर व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना है। योजना का प्रारंभ 1 जनवरी 2021 से चरणवार किया जा रहा
है। प्रत्येक स्किल-हब विद्यालय में एक ट्रेड में कम से कम 20 प्रशिक्षणार्थी का चयन
किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति कोविड-19 के निर्देशों के कारण बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग ना
करते हुए उपस्थिति सार्थक ऐप में ली जाएगी। प्रत्येक बैच का आकार 20 से 40 प्रशिक्षणार्थियों का
होगा।
प्रतिभागियों की योग्यता
प्रशिक्षण के लिए छात्र का आठवीं
उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थी की उम्र 1 जनवरी 2022 को 15 से
29 वर्ष के बीच होना आवश्यक
है। 3 से
4 वर्षों पूर्व के नौवीं के
बाद अथवा 10वीं
फेल शाला त्यागी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकता है। यह प्रशिक्षण निःशुल्क
है, प्रशिक्षण
के प्रचार-प्रसार हेतु काउंसलिंग, पंपलेट, फ्लेक्स, समाचार पत्र आदि अन्य उचित
माध्यम से संस्था प्रमुख के द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु कम
से कम 20 से
40 छात्रों का प्रवेश आवश्यक
है प्रशिक्षण की अवधि 6
माह की है। कार्यक्रम संचालन के लिए स्किल-हब स्थापना हेतु जिला कौशल समिति का गठन
किया जा रहा है जिसमें कलेक्टर हर्षिका सिंह अध्यक्ष, संयोजक प्राचार्य (संबंधित विद्यालय) एवं सदस्य
क्रमशः महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, राज्य कौशल विकास मिशन द्वारा नामांकित व्यक्ति, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय श्रम विभाग का नामांकित व्यक्ति, जिला स्तरीय उद्यमिता
विकास संस्थान, प्रबंधक
जिला अग्रणी बैंक द्वारा नामांकित व्यक्ति, संभाग अथवा जिला स्तरीय व्यवसायिक समन्वयक होंगे।
No comments:
Post a Comment