मण्डला 28 दिसम्बर 2021
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल
अधीक्षक ने बताया कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार
हिमोग्लोबीनोपैथी (सिकल सेल एनीमिया, थेलेसीमिया एवं हीमोफिलिया) के मरीजों के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मण्डला
में पृथक से डे-केयर सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें समस्त हिमोग्लोबीनोपैथी (सिकल सेल एनीमिया, थेलेसीमिया एवं
हीमोफिलिया) के मरीजों को उचित जाँच एवं उपचार प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
No comments:
Post a Comment