BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अपहरण की झूठी कहानी बना कर प्रेमी-प्र‍ेमिका ने रिहाई में मांगे एक करोड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 25, 2021

अपहरण की झूठी कहानी बना कर प्रेमी-प्र‍ेमिका ने रिहाई में मांगे एक करोड़

 





रेवांचल टाइम्स :दिल्ली पुलिस(Delhi Police) ने किडनैपिंग के मामले का खुलासा करते हुए एक बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रैंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने एक साजिश के तहत बैंक्वेट हॉल के मालिक को किडनैप कर 1 करोड़ की फिरौती मांगी थी. पीड़ित के परिवार ने 50 लाख रुपए आरोपियों को दे भी दिए थे, लेकिन जब ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो किडनैपिंग (kidnapping) करने वाले उनके जानकार ही निकले. पुलिस ने आरोपियों से अब तक 36 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं.

पहले बेटे को पकड़ पिता से मांगी फिरौती
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक 17 दिसम्बर को बैंक्वेट हॉल(banquet hall) के मालिक विकास का बेटा तीनसुख अपने ड्राइवर और फ्लॉवर डेकोरेटर रिचा के साथ सुबह के वक्त गाजीपुर फूल मंडी खरीदारी करने आया था. जैसे ही तीनसुख और रिचा फूल मंडी से वापिस लौटे तो घात लगाए बदमाश (Rogue) ने पिस्टल की नोक पर कार में बैठते ही ड्राइवर समेत तीनों को अपने कब्ज़े में कर लिया. इसके बाद फिर तीनसुख के पिता विकास को कॉल कर 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई.

50 लाख लेकर पिता को कर लिया किडनैप
फिर गाजीपुर (Ghazipur) के पास विकास 50 लाख रुपए लेकर गए. 50 लाख रुपए लेकर किडनैपर ने तीनसुख, रिचा और उसके ड्राइवर को छोड़ दिया, लेकिन रुपए लेकर आए विकास को ही कार में बैठाकर पिस्टल की नोक पर किडनैप कर लिया. वे उसे करीब 30 किलोमीटर दिल्ली में घुमाते रहे. फिर वे लोग पश्चिम विहार इलाके में विकास को कार में छोड़कर 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए.

No comments:

Post a Comment