रेवांचल टाइम्स -अजनियां राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में करियर मार्गदर्शन सप्ताह के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में करियर मार्गदर्शन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया इनके अंतर्गत मुख्य रूप से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के उपरांत विषय एवं संस्थानों के चयन में आने वाली समस्याओं को लेकर काउंसलर्स ने छात्रों का मार्गदर्शन किया गया इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शक्ति पटेल के द्वारा मॉडल उमावि बिछिया, बालक उमावि अंजनिया, उमावि अहमदपुर एवं हाईस्कूल मेढ़ाताल में उपस्थित होकर छात्रों का करियर मार्गदर्शन किया गया उन्होने बताया कि विषय चयन करते समय अपनी अभिरुचि के साथ , साथ अभिक्षमताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए । ये दोनों ही ऐसे पहलू हैं जो कि करियर के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं। यदि इनमें से किसी पहलू की अनदेखी करके विषय चयन किया जाए तो असफलता ही प्राप्त होती है। नई शिक्षा नीति में उपलब्ध करियर के विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को समझाया गया कि किस तरह से अपना निर्णय करियर के निर्धारण में महत्वपूर्ण होता है। सही दिशा में और सही मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छाशक्ति कैसे जागृत की जाती है, इस पर भी छात्रों से संवाद किया गया एपीसी मुकेश पाण्डे के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्रों करियर चयन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
Saturday, December 25, 2021
विषय चयन में अभिरुचि एवं अभिक्षमता को रखें ध्यान –
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment