रेवांचल टाइम्स -- मंडला जिले में ऐसे बहुत से अधिकारी कर्मचारी है जो वर्षों से अंगद के पैर की तरह डटे हुए उनका स्थान्तरण होने के बाद भी जिला नही छोड़ रहे शायद इन्हें यहाँ के भोलेभाले लोगो के बीच और सादगी बहुत पंसद है या इसके पीछे कुछ है ये तो वही बता पाएगे की आखिर स्थान्तरण होने के बाद क्यो नही जाया जा रहा है सरकार लाख कोशिशें करले पर अधिकारी और कर्मचारियों एक जगह से दूसरी जगह क्यो नही जाते है कभी कोर्ट जाकर या भी मुख्यालय में जाकर अपना स्थानांतरण रुकवा लेते है। ये सब लक्मी की ताकत है।
वही प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर रखते राज्य निर्वाचन आयोग ने करीब 40 फीसदी अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिया है।
चुनाव आयोग का मानना है कि चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित न हो, इसलिए ज्यादा समय याने तीन से चार वर्षों से भी अधिक कोई भी अधिकारी कर्मचारी एक स्थान पर पदस्थ हैं तो उनहे हटाया जाए। नियमों के पालन मे 2021 के पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पुलिस स्टाप, नगरपालिका स्टाप ओर पंचायत सचिवों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जिले के भीतर स्थानांतरण कर दिया गया है।
परंतु मंडला जिले में 8 वर्षों से नैनपुर में पदस्थ खाद्य निरीक्षक श्रीमति रश्मी गौतम का स्थानान्तरण नहीं हो पाया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों का कहना है कि विकासखंड नैनपुर में 82 उपभोक्ता भंडार संचालित है जिनका सीधा सम्पर्क व संवाद उपभोक्ताभंडार संचालकों ओर उपभोक्ताओं, किसानों से खाद निरिक्षक श्रीमती रश्मि गौतम का होता है।
वही इनके द्वारा पदस्थापना से लेकर आज जितने दुकानों के सैम्पल लिए गए है वो भी रहस्य है कि सैंपल जो लिए गए है उनका आखिर हुआ क्या और इनके द्वारा भेजे सेंपल में क्या आया है आज तक कोई पूछने या जानने की हिम्मत नही कर पाया है।
वही प्रदेश में पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रदेश की सरकार ने तीन साल से एक ही जमे अधिकारी कर्मचारी का स्थानांतरण का आदेश जारी किया था पर आज तक कौन कौन गया और कौन नही गया ये सरकार नही जानती वो तो केवल आदेश जारी करती है जाना या न जाना ये स्थांतरित अधिकारी कर्मचारियों के ऊपर होता है, उन्हें जाना है या नही।
सरकार द्वारा लागू स्थानांतरण आदेश में इनका स्थानांतरण तो सबसे पहले होना था परन्तु न जाने ऐसा क्या कारण है कि जिले के अनेक थानाप्रभारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, पंचायत सचिव, सीएमओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले हुए परंतु खाद्य निरीक्षक श्रीमति रश्मि गौतम का स्थानान्तरण नहीं हुआ।
वही जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति हर्षिका सिंह से ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधिओ ने अपील किया है कि नैनपुर खाद्य निरीक्षक श्रीमति रश्मि गौतम का स्थानान्तरण करें ताकि पंचायत चुनाव निर्पक्षता से सम्पन्न हो सके।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment