BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, राज्य सरकार को है लॉकडाउन से जुड़े फैसले लेने का अधिकार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 27, 2021

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, राज्य सरकार को है लॉकडाउन से जुड़े फैसले लेने का अधिकार



देश में ओमिक्रॉन के 578 केस हो गए हैं. इनमें से महाराष्ट्र में ही 141 केस सामने आए हैं. यानी 25 फीसदी ओमिक्रॉन के मरीज महाराष्ट्र  में ही हैं. इसी तरह राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण (Corona in maharashtra) भी तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को राज्य में 1648 नए केस सामने आए. अकेले मुंबई में 922 कोरोना केस सामने आए. इन बढ़ती हुई चिंताओं को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार (Dr. Bharati Pawar) ने एक अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर कोरोना और ओमिक्रॉन के केस इसी तरह से बढ़ते रहें तो राज्य में एक बार फिर मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को बंद करने की नौबत आ जाएगी.


तुलजापुर में तुलजा भवानी देवी के दर्शन के लिए आईं डॉ. पवार मीडिया से बात कर रही थीं. उन्होंने यह बात कोरोना के नए नियमों का हवाला देते हुए कही. बढ़ते हुए ओमिक्रॉन और कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र समेत दस राज्यों में केंद्र से स्पेशल टीम भेजी है. कोरोना की दूसरी लहर के वक्त पैदा हुए अफरा-तफरी के माहौल को टालने के लिए ओमिक्रॉन से निपटने की जिम्मेदारी केंद्र ने राज्यों को सौंपी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही यह सूचना दे दी है. डॉ. पवार ने कहा कि 'ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए केस को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा जो भी प्रतिबंध लागू किए गए हैं या लागू किए जाएंगे वो सभी राज्यों को मानना होगा. जहां तक बात महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने की है तो संक्रमितों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लेना राज्य सरकार के अधिकार में है.'


No comments:

Post a Comment