BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंकल कहने पर भड़का दुकानदार, युवती को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, December 23, 2021

अंकल कहने पर भड़का दुकानदार, युवती को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती



उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर  में एक कोतवाली में ऐसा मामला सामने आया है जो आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है। यहां एक दुकानदार (shopkeeper) को एक युवती द्वारा अंकल (Uncle) कहने पर इतना गुस्सा आया कि उसने युवती की बुरी तरह पिटाई कर दी. जिसके बाद परिजनों को युवती को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. जानकारी के मुताबिक युवती की हालात अभी नाजुक बनी हुई है।

जनपद के सितारगंज में दुकानदार ने छात्रा को इसलिए बुरी तरह से पीटा क्योंकि छात्रा ने दुकानदार को अंकल कह दिया था। अंकल कहते ही दुकानदार अपना आपा खो बैठा और छात्रा को बेरहमी से मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई. छात्रा सितारगंज के इस्लाम नगर की रहने वाली है।

छात्रा ने दुकानदार पर आरोप लगाया है कि वह दुकान पर बैडमिंटन बदलने गई थी। जब दुकानदार से कहा, ‘अंकल इस बैडमिंटन में कुछ कमी है इसको बदल कर दूसरा दे दो’, तब इसी पर दुकानदार बुरी तरह से भड़क गया और उसे बेरहमी से पीटने लगा।



वहीं सीएससी सितारगंज डॉ रविंद्र सिंह ने बताया कि लड़की बुरी तरह से डरी हुई है, इसके साथ मार पिटाई की गई है. जिसका उपचार किया जा रहा है। लड़की को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, जिसकी वजह से उसे ऑक्सीजन लगानी पड़ी है। अभी लड़की की हालत नाजुक है और जरूरत पड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment