सर्दियों में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग हीटर का इस्तेमाल करते हैं. हीटर चेज ठंड से बचने में मदद करता है और इससे रूम कुछ ही मिनटों में गर्म हो जाता है. ऐसे में हीटर सर्दियों में तो आपके काफी काम आता है लेकिन क्या आप जानते हैं यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं हीटर का इस्तेमाल करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और किन लोगों को हीटर (Heater Ke Nuksan) का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
इस तरह काम करता है हीटर-
हीटर के अंदर इलेक्ट्रिक रॉड लगी होती है. इससे निकलने वाली हवा काफी गर्म और ड्राई होती है. यह हवा रूम में मौजूद ऑक्सीजन के लेवल को कम करती है.
हीटर से होने वाले नुकसान-
हीटर के ड्राई हवा निकलती है ऐसे में इससे आपकी स्किन भी ड्राई हो सकती है. इससे आपको नींद ना आने, घबराहट, और सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है. जलते समय हीटर से केमिकल निकलते हैं जो सांस के जरिए हमारे शरीर में घुस जाते हैं और काफी नुकसान पहुंचाते हैं.
इस लोगों को नहीं करना चाहिए हीटर का इस्तेमाल-
अस्थमा के मरीजों को हीटर का इस्तेमाल करने से उनकी ये परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में अस्थमा व सांस संबंधी समस्या होने पर हीटर से दूरी बनाकर बैठने में ही भलाई है. इसके साथ ब्रोंकाइटिस (सांस नली में सूजन होना) और साइनस के मरीजों को भी हीटर से एलर्जी होने का खतरा हो सकता है.
No comments:
Post a Comment