BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश में बिजली प्रति यूनिट 7 पैसे हुई मंहगी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 31, 2021

मध्यप्रदेश में बिजली प्रति यूनिट 7 पैसे हुई मंहगी



भोपाल। 1 जनवरी से मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 7 पैसे अधिक भुगतान करना होगा। बिजली कंपनियों की याचिका पर मप्र विद्युत नियामक आयोग ने चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम तिमाही के लिए फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) बढ़ाने का आदेश जारी किया है। एक जनवरी ये 31 मार्च 2022 तक ये दर प्रभावी रहेगा।

बिजली कंपनियों ने इससे पहले 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर की तिमाही में 13 पैसे एफसीए बढ़ाया था। एफसीए बिजली कंपनी ईंधन या कोयले की अलग-अलग कीमत के आधार पर बिल में लागू होने वाली अतिरिक्त राशि होती है। कोयला या ईंधन की कीमत कोयले की मांग और आपूर्ति के आधार पर हर महीने बदलती है।

उल्लेखनीय है कि कोविड के बाद बिजली की कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध न हो, इस कारण तब एफसीए चार्ज को माइनस 20 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया था। मतलब 20 पैसे की उपभोक्ताओं को छूट दी गई थी। इसे अक्टूबर से दिसंबर के लिए 13 पैसे घटा दिए गए थे। तब उपभोक्ताओं को 7 पैसे की ही छूट मिल रही थी। अब 01 जनवरी से 31 मार्च तक इस छूट को भी समाप्त कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment