रेवांचल टाईम्स - तहसील क्षेत्र के रुनाहा के दर्जनों भर गांव के ग्रामीणों एवं वर्तमान सरपंच प्रत्याशियों ने मांग करते हुए बताया कि जल्द से जल्द चुनाव करवाए जाएं और चुनाव नहीं करवाने की स्थिति में पूर्व सरपंचों को पंचायतों का कार्यकाल नहीं दिया जाए जिसमें बड़ी संख्या में दर्जनों गांव के ग्रामीण एवं सरपंच प्रत्याशियों शामिल है जिसमें ग्राम पंचायत मंगलगढ़,मनीखेड़ी पार्वती,धुतखेड़ी,अमरपुर मेगरा नवीन,रुनाहा, कोलूखेड़ी रामगढ़ भोजपुरा, बगाशी, नजीराबाद, कड़ैया,वेरावल,सूरजपुरा साराखंडी,चांदासलोई,दौलतपुरा गढ़ाकाला,नयासमाद सहित ग्राम पंचायतों
के सरपंच प्रत्याशी हुये नाराज
सरपंच प्रत्याशी का कहना है कि जो पहले सरपंच थे अब उनको सरपंच का चार्ज ना दिया जाए ऐसी स्थिति में अगर सरकार ने सरपंचों का पुनः कार्यकाल बढ़ाती है तो हम सभी दर्जनों ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन हजारों की संख्या में उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी एवं हमारी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो विधानसभा का घेराव करेंगे एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा की सरकार पर सरपंच प्रत्याशियों एवं ग्रामीणों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरपंच प्रत्याशी ने कहा की कि हमारा लाखों का खर्चा हो चुका अब इसका भुगतान कौन करेगा सरपंच प्रत्याशी ने कहा कि हमने लाखों के पंपलेट एवं बैनर छपवा लिए है अब हम उनका क्या करें और प्रत्याशी का कहना है की निर्वाचन आयोग को चुनाव चिन्ह नही देना थी चुनाव रद्द कराना था तो
अब हमारी मांग है कि चुनाव कराया जाए नहीं तो सरपंचों को ग्राम पंचायत का चार्ज नहीं दिया जाए जिसमें बड़ी संख्या में सरपंच प्रत्याशी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment