BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया जामगांव, चिरईडोंगरी एवं बम्हनी बंजर के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण.. डीएम नान को उपार्जन के परिवहन को बढ़ाने दिए सख्त निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 27, 2021

कलेक्टर ने किया जामगांव, चिरईडोंगरी एवं बम्हनी बंजर के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण.. डीएम नान को उपार्जन के परिवहन को बढ़ाने दिए सख्त निर्देश

मण्डला 27 दिसम्बर 2021






कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में चल रहे उपार्जन कार्य का जायजा लेने जामगांव, चिरईडोंगरी तथा बम्हनी बंजर के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन के कार्य तथा अन्य प्रक्रियाओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने उपार्जन परिवहन की गति धीमी होने के चलते कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएम नान को सख्त निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों की फसल का तत्काल परिवहन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र में प्रतिदिन 10 से 15 अतिरिक्त ट्रकों के माध्यम से उपार्जन परिवहन कार्य सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में आए किसानों से चर्चा करते हुए भुगतान तथा उपार्जन के लिए प्राप्त होने वाले एसएमएस के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने उपार्जन केंद्रों में धान का अपने समक्ष वजन कराया तथा फसल की नमी भी जाँची। उन्होंने कहा कि पहले उपार्जित की गई फसल का पहले परिवहन कराएं। साथ ही किसानों को नियमित रूप से सूचना देते हुए उपार्जन कार्य को व्यवस्थित रूप से चलाएं।

कलेक्टर ने सहकारिता विभाग को निर्देशित किया कि धान के बोरों पर प्रिंटिंग कार्य साफ-सुथरा एवं पठनीय हो। श्रीमती सिंह ने केंद्र प्रभारियों से प्रतिदिन के उपार्जन, गुणवत्तापूर्ण फसल एवं अन्य जरूरी जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम नैनपुर को निर्देशित किया कि प्रत्येक केंद्र में आरआई एवं पटवारी की तैनाती करें तथा उनकी निगरानी में प्रत्येक दिवस पर परिवहन का कार्य सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि केंद्रों की मैपिंग उचित रूप से कराएँ तथा किसानों के लिए एसएमएस आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से संपादित करें। निरीक्षण के दौरान खाद्य, सहकारिता, नान एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment