BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मतदान केन्द्रों में रहे पानी, शौचालय एवं बिजली अनिवार्य..मतदान दलों के लिए रात्रि विश्राम एवं अलाव की व्यवस्था करें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 24, 2021

मतदान केन्द्रों में रहे पानी, शौचालय एवं बिजली अनिवार्य..मतदान दलों के लिए रात्रि विश्राम एवं अलाव की व्यवस्था करें

 

मतदान केन्द्रों में रहे पानी, शौचालय एवं बिजली अनिवार्य

 


                श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि सभी सेक्टर अधिकारी लगातार अपने क्षेत्र का भ्रमण करे। आमजनों से बात करें तथा भ्रमण के दौरान प्राप्त होने वाला फीडबैक संबंधित एसडीएम, तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों से साझा करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में पानी, बिजली, शौचालय तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्कूलों में बनाए गए मतदान केन्द्रों में बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग के लिए डीपीसी, एसी ट्राईबल एवं डीईओ को नोडल बनाया।

 

मतदान दलों के लिए रात्रि विश्राम एवं अलाव की व्यवस्था करें

 

                कलेक्टर ने कहा कि प्रथम चरण का निर्वाचन 6 जनवरी को निवास, नारायणगंज एवं बीजाडांडी में किया जाएगा। ऐसे में मतदान दलों के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों के ठहरने, रात्रि विश्राम करने, पानी एवं भोजन की व्यवस्था अनिवार्यतः करें। साथ ही गरम पानी तथा ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने मतदान दलों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोविड प्रोटोकॉल सामग्री के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के परिवहन के लिए भी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित रखने की बात कही। उन्हांेने आरटीओ को रूटप्लॉन के अनुसार बसों एवं अन्य साधनों की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment