शासन के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा सहायक आयुक्त मंडला द्वारा दिए हुए निर्देश अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया मैं कक्षा 9 वी से 12वीं तक कैरियर विकल्पों को समझाने के लिए समस्त छात्राओं को उनकी अभिरुचि कौशल एवं क्षमता अनुसार लक्ष्य निर्धारण करने हेतु दिनांक 20 /12/2021 से 24 /12 /2021 तक 5 दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम दिवस कैरियर के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन के महत्व को समझाया गया ।एम पी एस्पायर पोर्टल की जानकारी छात्राओं को दी गई। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एवं स्थानीय सफल व्यक्ति का व्याख्यान कराया गया यूट्यूब के माध्यम से वीडियो भी दिखाई गई सत्र के द्वितीय दिवस विद्यार्थियों की रुचि एवं क्षमता के अनुसार विषय चयन ,सुविधाओं एवं संसाधनों पर चर्चा तथा माता-पिता की अपेक्षाओं पर कैरियर का निर्धारण विषय पर परिचर्चाएं की गई।
तृतीय दिवस विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर के अवसर विषय पर प्रेजेंटेशन कराया गया जिसमें कृषि ;ललित कला ,वाणिज्य कला, विज्ञान; तकनीकी, भारतीय सेना एवं अन्य क्षेत्रों में संबंधित कैरियर के अवसर की जानकारी दी गई चतुर्थ दिवस नवनिर्मित केरियर के विकल्पों पर चर्चा की गई ।कैरियर मार्गदर्शक शिक्षक डीपी झारिया एवं मनोज पटेल के द्वारा समस्त छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया आज पंचम दिवस शासकीय नवीन महाविद्यालय अंजनिया के सहायक प्राध्यापक राज कुमार सिंगौर जी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर दोनों अतिथियों द्वारा कैरियर संबंधी मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्य ए .के. पटेल जी के मार्गदर्शन में छात्राओं को कैरियर चुनने का विकल्प दिया गया और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा प्रदान की गईं ।इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में अभय पटेल द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से श्री एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी का प्रेरक प्रसंग छात्राओं को दिखलाया गया कार्यक्रम का सफल संचालन डी पी झारिया एवं मनोज पटेल शिक्षक के द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment