रेवांचल टाइम्स - नैनपुर के वार्ड नं 1 में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते 25 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे में झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा कि नैनपुर वार्ड नंबर 1 ढीमर मोहल्ला निवासी अंकित ठाकुर उर्फ राजा पिता महेंद्र ठाकुर उम्र 25 वर्ष ने रात्रि में फांसी लगा ली वही जब सुबह जब म्रतक के छोटे भाई उठा तो घर के बाहर परछी के कुंदे पर रस्सी से अंकित झूलता नजर आया तत्काल घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी वही पुलिस ने आकर पंचनामे की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा पोस्मार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया फाँसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है पुलिस की कार्यवाही जारी है।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment