BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस दिन मनाई जाएगी पौष मास की कालाष्टमी, जानें डेट शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 25, 2021

इस दिन मनाई जाएगी पौष मास की कालाष्टमी, जानें डेट शुभ मुहूर्त और पूजा विधि



कालाष्टमी को काला अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है और हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान इसे मनाया जाता है. कालभैरव के भक्त साल की सभी कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा और उनके लिए उपवास करते हैं. इस दिन कुछ खास उपाय करने से काल भैरव को प्रसन्न किया जा सकता है. इस साल कालाष्टमी 26 दिसंबर 2021 को मनाई जाएगी.
कालाष्टमी 2021 शुभ मुहूर्त (Kalashtami 2021 Shubh Muhurat)

पौष, कृष्ण अष्टमी
प्रारम्भ – 08:08 पी एम, दिसम्बर 26
समाप्त – 07:28 पी एम, दिसम्बर 27
मासिक कालाष्टमी 2021 की पूजा विधि (Kalashtami 2021 Puja Vidhi)

इस दिन भैरव चालीसा का पाठ करना चाहिए. कालाष्टमी के पावन दिन पर कुत्ते को भोजन कराना चाहिए. ऐसा करने से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं भैरव बाबा का वाहन कुत्ता होता हैं इसलिए इस दिन कुत्ते को भोजन कराने से विशेष फल की प्राप्ति भक्तों को होती हैं.
कालाष्टमी के पीछे की पौराणिक मान्यताएं

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने पापियों का विनाश करने के लिए अपना रौद्र रूप धारण किया था. शिव के दो रूप बताए जाते हैं बटुक ​भैरव और काल भैरव. जहां बटुक भैरव सौमय हैं वही काल भैरव रौद्र रूप में हैं. मासिक कालाष्टमी को पूजा रात को कि जाती हैं इस दिन काल भैरव की पूजा करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं रात को चंद्रमा को जल चढ़ाने के बाद ही यह व्रत पूरा माना जाता हैं.

No comments:

Post a Comment