BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन ने ली अधिकारियों की बैठक.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 31, 2021

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन ने ली अधिकारियों की बैठक....




रेवांचल टाईम्स - पिछड़े वर्ग की वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति का शीघ्र सर्वे करने के दिये निर्देश

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोग के सदस्य विधायक प्रदीप पटेल भी उपस्थित थे। बैठक में पूर्व मंत्री नानाभाउ मोहोड व जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, एसडीएम छिंदवाडा श्री अतुल सिंह, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण श्री संगीत देशमुख एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

सर्वप्रथम बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन ने सभी जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और आयोग के गठन, उद्देश्य और भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन 2 सितंबर 2021 को किया।

No comments:

Post a Comment