BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारहवें धरने में निकले जनसंपर्क में,हर चौराहे पर की नुक्कड़ सभा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 27, 2021

बारहवें धरने में निकले जनसंपर्क में,हर चौराहे पर की नुक्कड़ सभा

 



सिहोरा जिला आंदोलन को जन जन तक पहुँचाने संकल्पित

अगले रविवार खून से लिखेंगे मुख्यमंत्री को पत्र...


रेवांचल टाईम्स -  सिहोरा को जिला बनाने का आंदोलन आज बारहवें रविवार को भी सिहोरा बस स्टैंड में जारी रहा।आंदोलन में जनमानस की सहभागिता को बढ़ाने के लिए आज धरनास्थल से एक समूह के रूप में सिहोरा के मुख्य बाजार में प्रत्येक व्यापारी से संपर्क कर संघर्ष में आगे आने का आह्वान किया।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की क़ि अगले रविवार को खून से पत्र लिख मुख्यमंत्री को भेज जिला की मांग की जावेगी।

चौराहे चौराहे नुक्कड़ सभा- आंदोलनकारियों ने आज धरने के दूसरे घंटे में हाथ मे दपती ले पूरे बाजार में भ्रमण किया।इस दौरान समिति ने आक्रोश भरे नारे लगा सरकार और अपने जनप्रतिनिधियों तक अपने मंसूबे पहुंचा दिए।समिति के सदस्यों के दल ने सिहोरा के पुराने स्टेट बैंक चौराहे,आजाद चौक,झंडा बाजार चौक,बस स्टैंड चौक पर एक नुक्कड़ सभा आयोजित कर सरकार पर सिहोरा की अनदेखी का आरोप लगाया।नुक्कड़ सभा जहाँ जहाँ हुई सैकड़ों लोगों ने इसमें अपनी सहभागिता की।समिति ने सिहोरावासियों से आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

खून से लिखेंगे पत्र:- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि अगले रविवार को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम खून से पत्र लिखकर भेजा जाएगा।

अब दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा आंदोलन:-  समिति ने अब आंदोलन के समय को परिवर्तित कर दोपहर 3 से 5 बजे करने की घोषणा की।

      आज के धरने और जनजागरूकता रैली में अनिल जैन,विकास दुबे,सियोल जैन,मानस तिवारी, ए के शाही, प्रयास मिश्रा, अमित बक्शी,सुखदेव कौरव,दीपक सैनी, रामजी शुक्ला,रामलाल साहू,आदर्श शुक्ला, पुलकित शुक्ला,पवन तिवारी, पन्नालाल झारिया,राजेश कुररिया, प्रकाश मिश्रा,प्रबल त्रिपाठी सहित सैकड़ों सिहोरावासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment