BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आनंद उत्सव की रूपरेखा निर्धारित करने समिति गठित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 28, 2021

आनंद उत्सव की रूपरेखा निर्धारित करने समिति गठित

मण्डला 28 दिसम्बर 2021



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रमुख सचिव अध्यात्म विभाग म.प्र. शासन से प्राप्त निर्देशानुसार आनंद उत्सव 2022’ के आयोजन संबंधी रूपरेखा निर्धारित करने तथा कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन कर दिया है। गठित समिति में कलेक्टर अध्यक्ष रहेंगे। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ, सीएमओ नगरपालिका मंडला, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक शहरी विकास, आनंदम सहयोगी, समन्वयक जन अभियान परिषद, समन्वयक जिला नेहरू युवा केन्द्र सदस्य बनाए गए हैं। जिला स्तरीय समिति के सदस्य सचिव सहायक आयुक्त नियुक्त किए गए है।

 

No comments:

Post a Comment