थाना प्रभारी बरगी श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि आज दिनॉक 26-12-21 को दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि घोघराघाट टेमर नदी ग्राम चौरई से एक नीले रंग के स्वराज टैैक्टर ट्राली में चोरी की रेत लोड कर बरगी लाई जा रही है। सूचना पर घोघरा घाट टेमर नदी के पास दबिश देते हुये एक बिना नम्बर के टैक्टर जिसकी ट्राली मे रेत लोड थी का चालक को रोका गया, नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम सुनील मरावी उम्र 18 वर्ष निवासी गजना बताया जिससे रेत परिवहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर रायल्टी नहीं होना बताते हुये उक्त रेत घोघरा घाट टेमर नदी से चोरी कर बेचने के लिये बरगी ले जाना बताया। आरोपी टैक्टर चालक से बिना नम्बर का टैक्टर ट्राली मय चोरी की रेत के जप्त करते हुये धारा 379 भादवि एवं 53 म.प्र. खनिज अधिनियम तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका -रेत के अवैध उत्खनन एवं परिहन में लिप्त आरोपी को पकडने में सहायक उप निरीक्षक सुरेश तिवारी, आरक्षक विशन सनोडिया, इंद्रकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment