BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Omicron In India: रहें सावधान! तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन, 19 राज्यों में मिले हैं 578 मरीज, महाराष्ट्र से आगे निकली दिल्ली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 27, 2021

Omicron In India: रहें सावधान! तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन, 19 राज्यों में मिले हैं 578 मरीज, महाराष्ट्र से आगे निकली दिल्ली



Omicron In India: यूरोप के देशों में ओमिक्रॉन ने तबाही मचा रखी है और अब धीरे-धीरे भारत में भी ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश भर में ओमिक्रॉन के अबतक 578 मरीज मिले हैं जिसमें से महाराष्ट्र से आगे निकली दिल्ली यहां अब ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मरीज हो गए हैं. बता दें कि पहली बार रविवार को नए राज्यों में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है. अब ओमिक्रॉन देश के 19 राज्यों में पहुंच गया है. अब इस वायरस से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

जानिए कहां मिले हैं ओमिक्रोन के कितने मरीज

दिल्ली में अबतक कुल 142 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले जिसमें से 23 ठीक हुए हैं.

महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर आ गया है. यहां अबतक 141 संक्रमित मिले जिसमें से 42 स्वस्थ हुए हैं.

केरल में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या अबतक 57 है जिसमें से मात्र 1 मरीज स्वस्थ हुआ है.

तेलंगाना में कुल 41 केस मिले जिसमें से 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं.

गुजरात में अबतक 49 संक्रमित मिले जिसमें से 10 ठीक हुए हैं.

तमिलनाडु में अबतक 34 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले कोई भी स्वस्थ नहीं हुआ.

कर्नाटक में अबतक 31 मरीज मिले और 15 मरीज स्वस्थ हुए.

राजस्थान में अबतक 43 मरीज मिले जिसमें से 30 स्वस्थ हुए.

हरियाणा में 4 संक्रमित मिले 2 स्वस्थ हुए.

मध्य प्रदेश में 9 मरीज मिले जिसमें से 7 स्वस्थ हुए.

ओडिशा में अबतक 4 मरीज मिले कोई स्वस्थ नहीं हुआ.

पश्चिम बंगाल में अबतक 6 मरीज मिले जिसमें से 1 स्वस्थ हुआ.

आंध्र प्रदेश में अबतक 6 मरीज मिले 1 स्वस्थ हुआ.

जम्मू-कश्मीर में 3 मरीज मिले सभी स्वस्थ हुए.

चंडीगढ़ में अबतक 3 मरीज मिले, 2 स्वस्थ हुए.

उत्तर प्रदेश में अबतक 2 मरीज मिले सभी स्वस्थ.

लद्दाख में 1 मरीज मिला, स्वस्थ है.

उत्तराखंड में 1 मरीज मिला स्वस्थ है.

हिमाचल प्रदेश में भी 1 मरीज मिला, स्वस्थ है.

महाराष्ट्र के स्कूल में 51 कोरोना संक्रमित मिले, 48 छात्र हैं

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है. इनमें से 48 स्कूल के छात्र हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले इसी आवासीय स्कूल के 19 छात्र कोरोना संक्रमित पाये गये थे. विद्यालय परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और संक्रमित छात्रों और स्कूल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



No comments:

Post a Comment