रेवांचल टाइम्स | अपनी जाति को छिपाकर शादी करना एक युवक को महंगा पड़ा गया है । शादी के 4 दिन बाद दुल्हन को विदा करा कर ले जाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों को दूल्हे की असली जाति के बारे में जानकारी मिली।
इसके बाद उन लोगों ने दूल्हे को गांव के अंदर नहीं आने की धमकी दी, जिसके बाद से युवक परेशान है। मामला नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र इलाके के शाहपुर गांव का है।
पीड़ित युवक पवन कुमार का कहना है कि दोनों में पूर्व से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी के बाद 19 दिसंबर को पूरे रीति रिवाज से घोसवारी थाना क्षेत्र इलाके के शोभाटीका की रहने वाली युवती निशा कुमारी से शादी हुई थी । युवक का कहना है कि उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने अपने प्यार को पाने के लिए अपनी जाति को छिपाया। जिसके कारण आज अपने ही नवविवाहित पत्नी को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।
उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि अगर उसे जल्द विदा कर नहीं ले गया तो उसकी हत्या भी कर सकते हैं । युवक ने बताया कि जब वह अपनी फरियााद लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा तो उसे एससी एसटी थाने में जाने के लिए कहा गया। जब पीड़ित वहां पहुंचा तो उसे स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराने के लिए बोल दिया गया।
No comments:
Post a Comment