सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका हैं और सुबह- शाम अच्छी ठंड हो रही हैं. इसलिए सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी हैं. सर्दी से बचने के लिए यूं तो लोग कई तरह के इंतजाम करते है गर्म कपड़े पहनना अलाव जलाना और भी बहुत कुछ लेकिन सर्दी से बचने के लिए अंदरूनी रुप से यानि की सेहत (Winter Food) से भी मजबूत होना जरुरी है. ऐसे में जरूरी हैं की आप ऐसी चीजों का सेवन करे जो आपको सर्दी से बचाने में मदद कर सके साथ ही आपको मौसमी बीमारियों में भी राहत दे.
सर्दियों में बादाम का सेवन
बादाम दिमाग तेज करने के अलावा सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से हमें बचाता है. शरीर को गर्माहट देने और कब्ज जैसी समस्याओ को दूर करने में भी मदद करता हैं बादाम खाने से डायबिटीज नियंत्रित रहता हैं इसमें विटामिन, फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं बादाम काफी फायदेमंद होता हैं. इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करें.
सर्दियों में मूंगफली और तिल का सेवन
सर्दियों के मौसम में मूंगफली और तिल काफी फायदा करते हैं. इनमें फैट, फाइबर, कार्बोहाइट्रेड, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो हमें काफी फायदा देने का काम करते हैं. ये शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं. इन दोनों का सेवन लड्डु बना कर कर सकते हैं.
सर्दियों में शहद
सर्दियों के मौसम में शहद का सेवन करने से शरीर को गर्माहट के साथ कई फायदे (Winter Food) मिलते हैं. शहद सें कब्ज की शिकायत सें भी आराम मिलेगा. शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं. जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता हैं इसके अलावा शहद हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता हैं. आप इसका सेवन अदरक के साथ, काली मिर्च पाउडर के साथ या गुनगुने पानी के साथ मीठी सौंफ के साथ मिलाकर कर सकते हैं.
सर्दियों में अदरक का सेवन
सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन रोजाना करना चाहिए, अदरक औषधिय गुणों से भरपूर होती है. अदरक न केवल चाय, दुध और सब्जियों में स्वाद बढाने के काम आती हैं बल्कि शरीर में गर्माहट भी पैदा करती है इसके अलावा ये हमारे शरीर के डाइजेशन को भी सही करने में मदद करता हैं ये खांसी, सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों से लड़नें की ताकत रखती हैं.
No comments:
Post a Comment