BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस जिले में RTO ने साइकिल सवार का काट दिया लाखों का चालान.... चौकीदार के घर पहुंचा 1.51 लाख का नोटिस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 28, 2021

इस जिले में RTO ने साइकिल सवार का काट दिया लाखों का चालान.... चौकीदार के घर पहुंचा 1.51 लाख का नोटिस



औरैया: आपने अब तक बाइक या कार चालकों से रोड टैक्स वसूली सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में साइकिल चलाने पर भी रोड टैक्स देना पड़ सकता है. औरैया जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां एक साइकिल चलाने वाले युवक के पास आरटीओ ने रोड टैक्स का 1.51 लाख रुपये का नोटिस भेजा है. घटना दिबियापुर के सेहुद गांव की है. गांव निवासी सुधीर के पिता सुरेश चंद्र एक धर्मशाला में चौकीदारी करते हैं. उनका परिवार साधारण से घर में रहता है. युवक और उसके पिता दोनों ही एक ही साइकिल चलाकर काम पर आते जाते हैं. युवक के घर में न तो किसी के पास कार है और न ही बाइक, लेकिन उसे 1,51,140 रुपये रोड टैक्स अदा करने के लिए नोटिस भेज दिया है.
इसके बाद परिवार में खलबली मच गई है. जब ग्रामीणों की इस बात की जानकारी हुई तो वे भी हैरान हो गए कि आखिर एक साइकिल सवार का लाखों में चालान कैसे कट सकता है? बता दें नोटिस में जून 2012 से सितंबर 2021 तक का मोटर व्हीकल टैक्स अदा करने की बात कही गई है. एआरटीओ औरैया ने 16 सितंबर को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यह नोटिस जारी किया था, जो दो दिन पहले डाक के जरिए सुरेश चंद्र को मिला. नोटिस अंग्रेजी में लिखे होने के कारण सुरेश ने जब पड़ोसियों से नोटिस पढ़वाया तो कार का टैक्स जमा न करने को लेकर उनके 17 वर्षीय बेटे सुधीर पर जुर्माना लगने की बात सामने आई. सुरेश ने बताया कि उनके पास सिर्फ साइकिल है. बेटे के पास वो भी नहीं है. इस मामले बात जब आगे बढ़ी तो एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार ने बताया कि ऐसा होना नहीं चाहिए, फिर भी यदि नोटिस मिला है तो कोई गलती संभव है. पूरे मामले को संज्ञान में लेकर सही से जांच कराई जाएगी. साथ ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.


No comments:

Post a Comment