BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Covid-19 ने बढ़ाई दहशत! 6 बड़े अस्पतालों के 750 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, January 9, 2022

Covid-19 ने बढ़ाई दहशत! 6 बड़े अस्पतालों के 750 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित



नई दिल्ली: दिल्ली के 6 प्रमुख अस्पतालों के कम से कम 750 डॉक्टर और सैकड़ों नर्स और पैरामेडिक्स वर्तमान में कोविड-19 से पीड़ित हैं। हालांकि उनमें से अधिकांश को हल्के लक्षण हैं और वे होम आइसोलेशन में हैं। लेकिन इससे कामकाज पर असर पड़ा है, जिसके परिणामस्वरूप अस्पतालों को नियमित क्लीनिक और सर्जरी को बंद करना पड़ा है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) सबसे ज्यादा प्रभावित है, जिसमें लगभग 350 रेजिडेंट डॉक्टर इस समय आइसोलेशन में हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के अनुसार, अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि ये सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टर हैं। कुछ फैकल्टी मैंबर्स और कई नर्स और पैरामेडिक्स भी कोविड पॉजिटिव हैं।
एक अन्य रेजिडेंट डॉक्टर और एक वरिष्ठ फैकल्टी मैंबर ने इस संख्या की पुष्टि की है। फैकल्टी मैंबर ने कहा कि कई लोग हैं जो पॉजिटिव हैं। डायरेक्टर ऑफिस से कई ऐसे हैं जिन्हें संक्रमण है। हालांकि, लोगों को घबराना नहीं चाहिए, बीमारी पिछली बार की तरह गंभीर नहीं है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि कम समय में कई मामले आने के बाद कर्मचारियों की कमी है। उन्होंने बताया कि हमने रोगी देखभाल क्षेत्रों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध चिकित्सा, नर्सिंग, तकनीकी और सहायक जनशक्ति को फिर से तैनात किया है।

अस्पताल ने अपनी आउट पेशेंट सेवाओं को बंद कर दिया और शुक्रवार से सभी नियमित प्रवेश और सर्जरी क रोक दिया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एम्स में 100 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी कोविड पॉजिटिव हुए हैं, जिससे कुल कर्मचारियों की संख्या 400 से अधिक हो गई। लोक नायक ओमीक्रॉन रोगियों के इलाज के लिए दिल्ली सरकार का एकमात्र अस्पताल है। यहां के 29 व्यक्ति आधिकारिक तौर पर कोविड पॉजिटिव हैं। अस्पताल में आउट पेशेंट क्लीनिक को नए मरीजों के लिए बंद कर दिया गया है और पुराने मरीजों को भी प्रति विभाग लगभग 50 से 100 तक सीमित कर दिया गया है। केवल आपातकालीन सर्जरी निर्धारित की जा रही हैं। सफदरजंग अस्पताल में फिलहाल करीब 200 रेजिडेंट डॉक्टर पॉजिटिव हैं। जिनमें हल्के लक्षण हैं उन्हें सात दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा।


No comments:

Post a Comment