रेवांचल टाईम्स–कस्तूरबा वार्ड स्थिति प्राचीन बड़ा शिव मंदिर की भूमि पर निर्मित कुएं पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद परिवार द्वारा अवैध निर्माण कर कब्ज़ा किया जा रहा है। इस बात की जानकारी लेकर जब वार्डवासी नागरिक मोर्चा के साथियों से मिले तब नागरिक मोर्चा द्वारा SDM सिवनी को जानकारी दी गयी एवं तहसीलदार को बुलवाकर स्थान के भौतिक सत्यापन करने की मांग की गई। आर आई द्वारा स्थान पर पहुचकर जब कब्ज़ा कर रहे परिवार से दस्तावेज दिखाने कहा गया तब उनके द्वारा कोई भी कागज़ प्रस्तुत नही किया जा सका। ज्ञातव्य हो कि पूर्व पार्षद परिवार के उस स्थान के आस पास दो प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत एवं निर्माण किये गए हैं जबकि आर आई के पास उपलब्ध रिकॉर्ड में उनके नाम वहां कोई भूमि नही है। ये बात प्रधानमंत्री आवास में हुई संभावित अनियमितता की तरफ भी इशारा करती है।
आर आई द्वारा स्थान पर पंचनामा बनाया गया लेकिन अवैध निर्माण अभी भी जारी है। मंदिर का यह कुआं इस क्षेत्र का एक मात्र प्राकृतिक जल स्त्रोत है जिस पर क्षेत्र निवासी निर्भर करते हैं, एवं इसीलिए वार्डवासियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। अब तक प्रशासन द्वारा कोई संतोषप्रद कार्यवाही नही की गई है, ऐसी स्थिति में भविष्य में विवाद की परिस्थियां बन सकती हैं ।
रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment