BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु एक दिवसीय आईआरएडी प्रशिक्षण पुलिस कंट्रोल रूम डिण्डोरी में हुआ संपन्न...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, January 17, 2022

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु एक दिवसीय आईआरएडी प्रशिक्षण पुलिस कंट्रोल रूम डिण्डोरी में हुआ संपन्न......





रेवांचल टाइम्स न्यूज़  -  थाना यातायात पुलिस डिण्डोरी द्वारा पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी  संजय सिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डिंडोरी  रवि प्रकाश कोल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा प्रदीप विश्वकर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक डिंडोरी  विजय गौठरिया के मार्गदर्शन में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं समुचित उपायों तथा दुर्घटनाओं की जानकारी आईआरएडी प्रोग्राम के तहत डिजिटल माध्यम से अपलोड करने तथा उसके तरीकों के संबंध में कंट्रोल रूम सभागृह में डिंडोरी के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारीयों एवं थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसंधानकर्ता अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया गया । प्रशिक्षण में थाना प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक राहुल तिवारी एवं IRAD डिस्ट्रिक्ट रोल आउट मेनेजर चेतन सुमन तिवारी द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारियों को IRAD WEBSITE माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी सॉफ्टवेयर में अपलोड करने एवं उसमें आने वाली दिक्कतों को दूर करने संबंधी समाधान बताए गए । प्रशिक्षण में थाना प्रभारियों एवं संबंधित थानों के विवेचकों को आईआरएडी प्रोग्राम की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी  संजय सिंह द्वारा समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया ।  पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर निर्देश दिए जाते रहे हैं, जिसके फलस्वरूप विगत वर्षो की अपेक्षा डिंडोरी में सड़क दुर्घटनाओं में कमी देखी गई है ।

No comments:

Post a Comment