BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
15 से 18 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, January 17, 2022

15 से 18 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

 

घर-घर टीम भेजकर सुनिश्चित करें


मण्डला 17 जनवरी 2022

 रेवांचल टाइम्स :वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन मंगलवार तक सुनिश्चित करें। कोई भी बच्चा वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना चाहिए। जो बच्चे छूट गए हैं उन्हें चिन्हित कर उनके घरों में टीम भेजकर उनका टीकाकरण करें। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में संबंधित विभागों के जिला, अनुविभाग तथा विकासखण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी कॉलेज तथा आईटीआई में लगातार टीम भेजकर प्रत्येक बच्चे का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। प्राचार्य आरडी कॉलेज मंडला जिले के सभी महाविद्यालयों तथा आईटीआई से समन्वय कर वैक्सीनेशन के लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए सभी से प्रमाण-पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय जाने वाले तथा शालात्यागी बच्चे जिनका अब तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है संबंधित अधिकारी ऐसे बच्चों की सूची जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराएं। संबंधित विभाग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर ऐसे सभी बच्चों के घरों में टीम भेजकर उनका


वैक्सीनेशन सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी बच्चों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा नगरीय क्षेत्र में वार्ड प्रभारियों का भी सहयोग प्राप्त करते हुए प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग के अधिकारी 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराकर मंगलवार की शाम तक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि अनाउंसमेंट तथा मुनादी के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन सेशन के संबंध में जानकारी दी जाए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन के लिए सभी सेंटर्स में समय से वैक्सीन तथा टीम पहुंचाना सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम होम आईसोलेशन वाले व्यक्तियों से फोन में बात करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेवें। सभी नोडल अधिकारी मंगलवार को आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करें। जिन्हें अब तक प्रथम डोज नहीं लगी है अथवा जिनकी द्वितीय डोज लगना बाकी है ऐसे लोगों से भी संपर्क कर उनका भी टीकाकरण करें। बैठक में कोविड केयर सेंटर की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment