रेवांचल टाईम्स - विकास खण्ड मोहखेड़ के ग्राम साँवरी बाजार में निशुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें ग्राम सहित आसपास क्षेत्र के नागरिकों ने शिविर में अपनी आंखों की जांच कराके शिविर का लाभ उठाया,
गौरतलब हो कि क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय गावंडे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ज्योर्तेश्वर स्थित शंकराचार्य नेत्रालय के तत्वावधान में निशुल्क शिविर आयोजित करावाया जा रहा है,शिविर में आम नागरिकों की निशुल्क जांच की जा रही है जिसमे जांच के उपरांत मोतिबिन्द ऑपरेशन के चयनित मरीज का ज्योर्तेश्वर शंकराचार्य नेत्रालय अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा जिसमे मोतिबिन्द मरीजो को भोजन व्यवस्था सहित ले जाने एवं छोड़ने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी
No comments:
Post a Comment