BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने संभाग सहित जिले का किया नाम रोशन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, February 26, 2022

पुलिस निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने संभाग सहित जिले का किया नाम रोशन...



रेवांचल टाईम्स - विभाग के आलाधिकारी ने भी शाबासी देकर की उज्ज्वल भविष्य की कामना

छिंदवाड़ा (जुन्नारदेव ) जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एएसपी संजीव उईके और एसडीओपी एस के सिंह के कुशल निर्देशन में जुन्नारदेव थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने अपराधों की रोकथाम के लिए कर एक अच्छा कीर्तिमान स्थापित किया है।

जिस के मद्देनजर आज जुन्नारदेव निरीक्षक थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा को संभागीय स्तर पर प्रदेश के गृह मंत्री के हस्ते उन्हें शूरवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस शुभ अवसर पर विभाग के आलाधिकारी गण गौवंश आयोग के अध्यक्ष परम् सम्मानीय अखिलेश्वरानंद जी भी उपस्थित है वही थाना प्रभारी श्री बृजेश मिश्रा की इस उपलब्धि से सम्पूर्ण संभाग सहित जिले स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है।

इस शूरवीर सम्मान प्राप्ति की खबर लगते है श्री मिश्रा के शुभचिंतकों हितैषियों ने उन्हें शुभकामनाएं बधाई प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

      इस गौरान्वित शूरवीर सम्मान प्राप्ति का श्रेय श्री मिश्रा ने अपने वरिष्ठतम अधिकारियों सहयोगी स्टाफ व जनता पत्रकारों व प्रतिनिधियों को दिया।

No comments:

Post a Comment