हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशी का माहौल हो और सब स्वस्थ रहें. साथ ही उसके घर में सुख और समृद्धि आए. ऐसे में बता दें कि घर के द्वार पर यदि कुछ चीजों को लगाया जाए तो यह इच्छा पूरी हो सकती है. आज का हमारा लेख इसी टॉपिक पर है. आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर ऐसी कौन सी चीज को लगा सकते हैं जिससे न केवल भाग्य उदय हो सकता है बल्कि परिवार में भी खुशियां आ सकती हैं. पढ़ते हैं आगे…
मुख्य द्वार पर किन चीजों को लगाएं?
- व्यक्ति को अपने मुख्य द्वार पर मंगल कलश लगाना चाहिए. मंगल कलश न केवल संपन्नता का चिन्ह होता है बल्कि यह शुक्र और चंद्र दोनों का प्रतीक भी होता है. ऐसे में आप चौड़े मुंह वाले कलश में पानी भरें और उसमें कुछ फूल डाल कर रखें. ऐसा करने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकेगी.
- स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते है आप मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल रंग का स्वास्तिक बनाएं और बीच में नीले रंग का स्वास्तिक बनाएं. ऐसा करने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है.
- गणेश जी की प्रतिमा मुख्य द्वार पर लगाने से घर में खुशियों का आगमन हो सकता है. ऐसे में आप मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाएं. लेकिन ध्यान रहें मूर्ति या चित्र घर के अंदर की तरफ लगाएं. बाहर चित्र लगाने से धन की हानि हो सकती है.
नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है (रेवांचल टाईम्स) इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें.
No comments:
Post a Comment