BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शक्ति भवन में प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस-पुलिस में झड़प : 5 कांग्रेसी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, February 15, 2022

शक्ति भवन में प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस-पुलिस में झड़प : 5 कांग्रेसी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल



रेवांचल टाइम्स,जबलपुर, । अनाप-शनाप आ रहे बिजली बिलों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आज मंगलवार को शक्ति भवन में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप रही थी। लेकिन शक्ति भवन कार्यालय से जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आए । जिसके बाद कांग्रेसी कार्यालय के अंदर दाखिल होने लगे। इसी बीच पुलिस ने बेरीकेड्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद बात बढ़ गयी और पुलिस ने पानी की बौछारंे शुरु कर हल्का बल प्रयोग किया। जिसमें बरगी विधायक संजय यादव समेत जितिन राज, रिजवान अली गोटी समेत करीब पांच कांग्रेसियों को मामलू चोटें आईं हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान अज्ञात हमलावरों ने पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे स्थिति बिगड़ गयी, जिमसें पुलिस के 8 जवान को भी चोटें आईं है।

जानकारी अनुसार बरगी विधायक संजय यादव ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण तक बढ़े हुए बिजली के बिलों को लेकर जनता परेशान है। जिसको लेकर आज शक्ति भवन में कांग्रेस शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप रही थी। परंतु, कार्यालय से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने तक नहीं आया। जिसके बाद माहौल गर्मा गया और पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें उन्हें चोटें आईं है।
अज्ञात लोगों ने की पत्थरबाजी
सीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गयी। इसी बीच पुलिस ने स्थिति को सम्हालने के लिए पानी की बौछारें कीं और हल्का बल प्रयोग किया है। जिसमें पुलिस के आठ जवान घायल हुए है। पुलिस ने अज्ञाता हमलावरों के खिलाफ मामला कायम कर, जांच में लिया है।

No comments:

Post a Comment