BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: मप्र का मौसम बदला, आज इन जिलों में बारिश के आसार, इन राज्यों में बर्फबारी-वर्षा का अलर्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, February 15, 2022

MP: मप्र का मौसम बदला, आज इन जिलों में बारिश के आसार, इन राज्यों में बर्फबारी-वर्षा का अलर्ट



रेवांचल टाइम्स। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Update Today 15 Feb 2022) फिर बदला गया है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश समेत कई शहरों में बादल छाने और बारिश के आसार है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 15 फरवरी 2022 को 10 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है और 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। 17 फरवरी फिर नए पश्चिमी विक्षोभ बनने के चलते संभावना जताई जा रही है कि फरवरी माह के अंत तक हल्की सर्दी का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, आज 15 फरवरी 2022 को छतरपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, सिवनी, विदिशा, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और नरसिंहपुर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है और 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान खजुराहों, नौगांव और रीवा में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही खजुराहो में शीतलहर का असर ,न्यूनतम तापमान भोपाल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में काफी बढ़े तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वही रीवा, शहडोल, जबलपुर सागर, इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा।

No comments:

Post a Comment