रेवांचल टाईम्स - मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग 55 वर्षीय महिला के साथ घर में घुस कर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया जाना एवं प्रार्थियो के साथ अभ्रद गाली गुफ्तार की घटना को लेकर दिनांक 13/02/2022 को थाना बीजाडांडी में पीडिता ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया जिसमे घटना घटित किया जाना लेख किया। उक्त शिकायत पर से आरोपी के खिलाफ थाना बीजाडांडी में धारा 294, 354, 376, 376 (2) (F), 376 (2) (J), 376 (2) (L), 450 भा.द.वि. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलीस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी निवास सुश्री अकांक्षा परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बीजाडांडी राजेन्द्र बर्मन द्वारा टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा एफ.आई,आर. के महज 08 घंटो के अंदर नामजद आरोपी को ग्राम करहैया थाना बीजाडांडी में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बीजाडांडी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन, उप निरीक्षक पूजा गिरी , सउनि मेहन्त लाल धुर्वे, सउनि दयाराम बघेल, स.उ.नि.चरन सिंह बरकड़े, प्र.आर. 94 रविन्द्र परते, आर. 258 अजय तिवारी, चा.आर. 208 विजय की विशेष भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment