रेवांचल टाइम्स नैनपुर - सिवनी मंडला रोड पर चकोर से लेकर बांसुरी वादक चौक तक फुटपाथ का निर्माण करवाया गया था फुटपाथ के निर्माण के कुछ दिनों बाद फुटपाथ के अगल-बगल स्थित दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान फुटपाथ पर रखना चालू कर दिया था साथ ही चकोर नदी से लेकर गुलाब पैलेस तक ऑटो चालकों एवं मोटर चालकों के द्वारा फुटपाथ पर ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिससे पैदल चलने वाले आम नागरिकों को सड़क पर ही चलना पड़ता है जिस मकसद के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया गया था वह मकसद आज भी पूरा नहीं हो पा रहा है इस तरह की स्थिति को देखते हुए नगर के जागरूक नागरिक के द्वारा शिकायत की गई थी जिस पर नगर पालिका नैनपुर के द्वारा दुकानदारों के पास जाकर समझाएं कि कारवाही की गई नगर पालिका परिषद के अमले ने दुकानदारों को समझाइश दी की आज के बाद में अपने दुकान का सामान व दुकान में आने वाले ग्राहकों की गाड़ियां फुटपाथ पर ना खड़े करें क्योंकि फुटपाथ आम आदमी के लिए बनाया गया है ना कि दुकानदारों के लिए ना ही पार्किंग के लिए इसके बाद नगर पालिका परिषद के द्वारा मुनादी भी की गई मुनादी में कहा गया कि यदि दुकानदार अब अपनी मनमानी करते हैं तो नगर पालिका के द्वारा सख्त से सख्त कारवाही दुकानदारों एवम वाहन मालिकों पर की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी दुकानदारों की एवं गाड़ी मालिकों की होगी।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment